Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

गहलोत ने अन्नपूर्णा रसोई बंद होने को लेकर राजस्थान सरकार पर निशाना साधा

(फाइल फोटो के साथ)

जयपुर, दो नवंबर (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भुगतान न होने के कारण भरतपुर में 41 'अन्नपूर्णा रसोई' बंद हो जाने के मुद्दे पर सोमवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा सरकार दावा करती है कि इंदिरा रसोई का नाम बदलकर इसकी व्यवस्था और बेहतर कर दी गई है। पर सच्चाई सबके सामने है। मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में ही 41 अन्नपूर्णा रसोइयों पर ताले लग गए हैं।’’

गहलोत ने लिखा, ‘‘आठ महीने से संचालकों का करीब तीन करोड़ रुपये का अनुदान अटका है। जिन कर्मचारियों से रसोई चलती थी, उन्हें मानदेय नहीं मिला और उनके घर के चूल्हे भी ठंडे पड़ गए। दिहाड़ी मज़दूर, रिक्शा चालक और जरूरतमंद, जिनका दो वक्त का पेट आठ रुपये की उस थाली से भरता था, अब भूखे लौट रहे हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुख्यमंत्री के अपने जिले में यह हाल है तो राज्य के बाकी हिस्सों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। नाम बदलने से थाली नहीं भरती। भाजपा सरकार जवाब दे कि गरीब की थाली का अनुदान आठ महीने से क्यों अटका है।’’

उन्होंने कई जल परियोजनाओं का पूरा नहीं होने को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘‘वादे करना और उन्हें नहीं निभाना भाजपा की आदत है। 2028 के चुनाव में जनता इसका हिसाब मांगेगी और जवाब देगी।’’

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार