Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

सीने में दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती

मुंबई, दो नवंबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पवार की बेटी एवं बारामती से लोकसभा सदस्य और राकांपा (शप) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि खांसी आने के बाद 85 वर्षीय नेता को रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया।

सुले ने लिखा कि शरद पवार की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक स्थिर हैं।

रूबी हॉल क्लीनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज के ग्रांट ने कहा कि पवार की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है और एहतियात के तौर पर उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।

प्लूरिटिक पेन (श्वसन संबंधी सीने का दर्द) ऐसा दर्द है, जो आमतौर पर सांस लेने, खांसने या छींकने के दौरान बढ़ जाता है।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप