Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) सोमवार को शाम साढ़े छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि64 न्यायालय लीड पटाखे

दिल्ली-एनसीआर में 7-8 नवंबर को सुबह 6-7 बजे तथा रात 8-10 बजे तक हरित पटाखे चलाने की अनुमति दी गई

नयी दिल्ली: दीपावली से कुछ दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 7 और 8 नवंबर को सुबह छह से सात बजे तथा रात आठ से दस बजे तक हरित पटाखे चलाने की अनुमति दे दी है।

प्रादे95 तेलंगाना कांग्रेस शाह

कांग्रेस 'अराजकता' के जरिए सत्ता हथियाना चाहती है: अमित शाह

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद, वह ‘‘अराजकता’’ के जरिए सत्ता हथियाने और ‘‘लोकतंत्र को कमजोर’’ करने की कोशिश कर रही है।

दि65 राहुल मोदी विदेशी मदद

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘विदेशी मदद’ के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने के लिए विदेशी मदद लेने का आरोप लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को पलटवार किया और उन्हें इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी।

दि68 दिल्ली लीड अदालत महादेव सट्टेबाजी

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: अदालत ने चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंपा

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया।

दि57 कांग्रेस उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा की 'दोहरे इंजन' वाली सरकार ने जनता को 'धोखा' दिया : कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा की “डबल-इंजन” सरकार ने लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को “धोखा” दिया है। विपक्षी पार्टी ने वादा किया कि अगर वह सत्ता में आती है तो एक जवाबदेह शासन देगी।

प्रादे133 महाराष्ट्र बम धमकी दूसरी लीड अदालत

ठाणे,हिंगोली और बीड की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

ठाणे/हिंगोली: महाराष्ट्र के ठाणे, हिंगोली और बीड की जिला एवं सत्र अदालतों को सोमवार को परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे63 राजस्थान मजदूर तीसरी लीड मौत

राजस्थान : करंट लगने से आठ मजूदरों की मौत, घटना की जांच के आदेश

जयपुर: राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को ब‍िजली का करंट लगने से आठ मजूदरों की मौत हो गई और पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि12 वियतनाम लीड डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वियतनाम के मंत्री से मुलाकात की, सुरक्षा सहयोग पर की चर्चा

हनोई: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को वियतनाम के जन सुरक्षा मंत्री जनरल लुओंग टैम क्वांग के साथ उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की और मौजूदा बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

वि4 नेपाल भारतीय बचाए

नेपाल के राष्ट्रीय उद्यान में फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया

काठमांडू: नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अर्थ16 इंडिगो लीड सीईओ

लागत पर ध्यान, विमानन उद्योग की चुनौतियों से निपटने को तैयार इंडिगो: वॉल्श

नयी दिल्ली: इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श ने सोमवार को कहा कि कंपनी को कई अवसर दिख रहे हैं और वह विमानन उद्योग की चुनौतियों से निपटेगी।

अर्थ42 अंबानी फोर्ब्स

रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल से मुकेश अंबानी की संपत्ति छह अरब डॉलर से अधिक बढ़ी

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक दिन में छह अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति बढ़ने के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति अर्जित करने वाले अरबपति बन गए हैं। उनकी प्रमुख कंपनी के बेहतर तिमाही नतीजों के बाद शेयर में आई जोरदार तेजी से उनकी संपत्ति बढ़ी है।

खेल3 खेल न्यूजीलैंड वनडे लीड टीम

चैपमैन और रविंद्र वनडे श्रृंखला से बाहर, निकोल्स और सीफर्ट न्यूजीलैंड की टीम में शामिल

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र अभी तक चोटों से नहीं उबर पाए हैं और इस कारण बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाली पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।

खेल8 खेल लीड भारत ए

सिराज को चार और मुकेश को पांच विकेट, लेकिन न्यूजीलैंड ए को पहली पारी में बढ़त

क्राइस्टचर्च: मोहम्मद सिराज ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले लय हासिल करते हुए भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार विकेट लिए लेकिन वह मेजबान टीम को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां पहली पारी में 78 रन की बढ़त हासिल करने से नहीं रोक पाए।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि10 बच्चे गरीब अध्ययन

गरीबी में पलने वाले बच्चों के जवानी में भी गरीब रहने की आशंका पांच गुना अधिक : अध्ययन

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में 2022-23 के दौरान 15 साल से कम उम्र के लगभग 757,000 बच्चे थे जो गरीबी में जीवनयापन कर रहे थे और यह संख्या जीलोंग, न्यूकैसल और वोलोंगोंग शहरों की कुल आबादी से भी अधिक थी।

वि11 वजन शर्म

परेशान कर देती है वजन घटाने की सलाह, स्वास्थ्य संवर्धन में वजन को लेकर भेदभाव न हो

क्वींसलैंड: क्या कभी आप अपने डॉक्टर के पास यह पता लगाने गए हैं कि आपको हमेशा थकान क्यों रहती है? और डॉक्टर ने आपको वजन घटाने की सलाह दे दी? या फिर आप अधिक सक्रिय रहने की उम्मीद से जिम गए हों, लेकिन वहां आपको बार-बार ‘मोटापा घटाने और छरहरी काया’ पाने के संदेश सुनने को मिले हों?

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप