Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

पूर्व नौकरशाह ने निर्वाचन आयोग से जुड़ी पोस्ट के लिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) पूर्व नौकरशाह आशीष जोशी ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर कथित तौर पर निर्वाचन आयोग से जुड़ी पोस्ट के मामले में दर्ज अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है।

दूरसंचार विभाग में संचार नियंत्रक के पद पर रह चुके जोशी को दो सितंबर को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित स्पेशल प्रकोष्ठ के कार्यालय लाया गया था। बताया गया कि निर्वाचन आयोग से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 (जानबूझकर या दुर्भावनापूर्वक दंगा (बलवा) भड़काने के इरादे से उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप