Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

दिल्ली: जाफराबाद में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सहकर्मी ने व्यक्ति की हत्या की

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली में जाफराबाद में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर एक व्यक्ति की उसके सहकर्मी ने कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि वारदात के चार घंटे के अंदर पुलिस ने घटना में कथित रूप से शामिल एक नाबालिग समेत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात 10.15 बजे हुई। पुलिस को जग प्रवेश चंद (जेपीसी) अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने के बाद लाया गया है जिसे मृत घोषित कर दिया गया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवल ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मूल निवासी साहिल के रूप में हुई है, जो चौहान बांगर में ‘पाउडर-कोटिंग’ फैक्टरी में काम करता था और वहीं रहता था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि उसे कथित तौर पर उसके सहकर्मी ने चाकू मारा था, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल की जांच की और सबूत एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम भी नाम साहिल है।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार, आरोपी साहिल (21) और 15 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर की गई एक अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अपने सहकर्मी से नाराज था। अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल