Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

बंगाल : रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव छह अक्टूबर को होंगे

कोलकाता, सात सितंबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीट रेजीनगर और नंदीग्राम के लिए उपचुनाव की घोषणा की। मतदान छह अक्टूबर को होगा और मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर द्वारा क्रमशः नंदीग्राम और रेजीनगर सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।

चुनाव प्रक्रिया 9 सितंबर को गजट अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। सत्रह सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

आयोग ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।

कबीर ने मुर्शिदाबाद में रेजीनगर और नौदा, दोनों सीट पर जीत हासिल की थी, वहीं शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुए थे।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप