Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

‘शुद्धीकरण’ मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे कांग्रेस के एससी-एसटी सांसद

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) कांग्रेस के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े सांसदों ने सोमवार को फैसला किया कि वो उत्तराखंड के हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभास्थल के ‘‘शुद्धीकरण’’ की घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

पार्टी के अनुसार, इस संबंध में एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।

इन सांसदों ने कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक के. राजू के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में बैठक की।

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बैठक में हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद हुई कथित ‘‘शुद्धीकरण’’ की घटना पर चर्चा की गई और आगे की कार्रवाई की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

पार्टी ने इस घटना को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह समानता, गरिमा और अस्पृश्यता के उन्मूलन के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप