Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान को आपात स्थिति में चेन्नई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया

चेन्नई, सात सितंबर (भाषा) कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक उड़ान को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद सोमवार को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया और हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच 156 में 186 लोग सवार थे और विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई हवाई अड्डे पर उतर गया। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने से पहले हवाई अड्डे पर जरूरी इंतजाम किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि ‘‘इंजन नंबर दो से संबंधित’’ एक तकनीकी दिक्कत सामने आई थी।

उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी और संबंधित तकनीकी दल तकनीकी समस्या का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य है।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश