Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

अदालत ने लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया टाली

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना निर्णय टाल दिया।

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मामले की सुनवाई 10 सितंबर तक स्थगित कर दी।

राउज एवेन्यू अदालत से द्वारका जिला अदालत में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार अदालत के रूप में स्थानांतरित हुए न्यायाधीश के ‘कोर्ट स्टाफ’ ने बताया कि मामले की सुनवाई टाल दी गई है।

पिछले साल 13 अक्टूबर को, कथित आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े सीबीआई के एक मामले में अदालत ने यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और 11 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।

संबंधित मामला तब का है जब यादव रेल मंत्री थे और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के दो होटलों का संचालन ठेका एक निजी कंपनी को देने में कथित गड़बड़ी हुई थी।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश