Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

मणिपुर: कांगपोकपी में कुकी लिबरेशन आर्मी के आठ संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार

इंफाल, सात सितंबर (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने छापेमारी के दौरान कुकी लिबरेशन आर्मी (केएलए) के सदस्य होने के संदेह में कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किये गए लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने एक बयान में बताया, “सोमवार को कांगपोकपी जिले के सैकुल थाना क्षेत्र के गमफुम गांव में मणिपुर पुलिस, कोबरा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), महिला कर्मियों और द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के दलों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने कुकी लिबरेशन आर्मी (केएलए) के संदिग्ध सदस्यों के एक ठिकाने पर छापेमारी की।”

बयान में बताया गया कि सुरक्षा बलों ने इस शिविर को सील कर दिया है।

कुकी लिबरेशन आर्मी, केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और दर्जनों कुकी एवं जोमी उग्रवादी संगठनों के बीच हुए ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन’ के समझौते में शामिल है।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष