Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

झारखंड : चतरा में 40 लाख रुपये कीमत का चूरा पोस्त जब्त

चतरा, सात सितंबर (भाषा) झारखंड पुलिस ने राज्य के चतरा जिले में एक परित्यक्त घर पर छापेमारी कर 272.750 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात लावालोंग पुलिस थाना क्षेत्र में सतीटांड-मारगड्डा रोड पर स्थित एक मिट्टी के घर में छापेमारी की।

सिमरिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ)सनी वर्धन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘छापेमारी के दौरान हमें एक परित्यक्त मकान से 272.750 किलोग्राम चूरा पोस्त मिला। जब्त किया गया यह मादक पदार्थ वहां 15 प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया था।’’

वर्धन ने बताया कि तस्करों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।

भाषा धीरज माधव

माधव