Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

प्रणव कंस्ट्रक्शंस के आईपीओ को पहले दिन मिला 5.69 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट डेवलपर प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 5.69 गुना अभिदान मिला।

आंकड़ों के अनुसार, 351 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेश 2,24,63,137 शेयर के मुकाबले 12,78,82,920 शेयर के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 10.60 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा निवेशकों के हिस्से को 5.76 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 87 प्रतिशत अभिदान मिला।

प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड ने शुक्रवार को बड़े (एंकर) निवेशकों से 84.24 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी ने 351 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 118-124 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। निर्गम नौ सितंबर को बंद होगा।

आईपीओ में 315.6 करोड़ रुपये के नए शेयर और 35.43 करोड़ रुपये के 28.5 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

भाषा निहारिका अजय

अजय