Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

झारखंड : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, तीन अन्य घायल

सरायकेला, सात सितंबर (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं।

चांडिल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिव प्रकाश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना चांडिल अनुमंडल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां पीड़ित महिलाएं खेत में काम कर रही थीं।

कुमार के मुताबिक, घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को गंभीर रूप से झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक महिलाओं की शिनाख्त सोनमुनी महतो (41) और मुक्ता महतो (35), जबकि घटना में झुलसी महिलाओं की पहचान सुनीता महतो, भानु महतो और सरिता गोपे के तौर पर हुई है।

कुमार के अनुसार, सभी पीड़िताएं चांडिल अनुमंडल के कुकरू प्रखंड के पांड्रा गांव की निवासी हैं।

इचागढ़ से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सबिता महतो ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा है।

महतो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़िताओं के परिजन को सरकारी नियमों के अनुसार उचित मुआवजा देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

भाषा पारुल धीरज

धीरज