Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

फिल्मकार निथिश सहदेव ने फिल्म 'मेला' से अभिनेता ममूटी का पहला लुक जारी किया

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) फिल्मकार निथिश सहदेव ने सुपरस्टार ममूटी के 75वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'मेला' से उनका पहला लुक जारी किया है।

इस फिल्म का निर्देशन सहदेव द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका निर्माण अभिनेता के बैनर 'ममूटी कंपनी' के तहत हो रहा है।

सहदेव ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा की, जिसमें अभिनेता काले रंग की शर्ट और काला मुंडू पहने तथा हाथ में एक धारदार हथियार थामे हुए बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हमारे प्रिय ममुक्का को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

इस फिल्म के जरिए निर्देशक सहदेव और अभिनेता ममूटी पहली बार एक साथ कर रहे हैं।

इसके अलावा, ममूटी कोच्चि की पृष्ठभूमि पर बनने वाली फिल्म 'मट्टनचेरी माफिया' में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन खालिद रहमान कर रहे हैं।

उनकी आगामी फिल्मों में अदूर गोपालकृष्णन के साथ बनने वाली एक फिल्म भी शामिल है। इसके साथ ही ममूटी और फिल्मकार गोपालकृष्णन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ काम करती नजर आएगी। दोनों इससे पहले कई मलयालम फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

ममूटी ‘ओम – चैप्टर 1’ में भी नजर आएंगे। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप