Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

पाकिस्तान में सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, सात सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में अलग-अलग सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पहला हादसा रविवार को लाहौर से करीब 600 किलोमीटर दूर पंजाब के रहीम यार खान जिले में हुआ।

‘पंजाब आपात सेवा रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता मोहम्मद फारूक ने बताया कि सरदार गढ़ इलाके में शादी समारोह में लोगों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के तेज रफ्तार से जा रहे ट्रेलर से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों को रहीम यार खान के शेख जायद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और मियांवाली कुरैशियां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दूसरा हादसा सिंध प्रांत के जैकबाबाद जिले के थुल शहर में हुआ। यहां लाहौर जा रही एक यात्री बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई।

बचाव अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है।’’

भाषा मनीषा गोला

गोला