Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बॉन्ड जारी कर विदेशी निवेशकों से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाने को मंजूरी दी है।

आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने अमेरिकी प्रतिभूति अधिनियम, 1933 के तहत एक 'यूरो मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम' (ईएमटीएन प्रोग्राम) को मंजूरी दी है, जो विनियामक, वैधानिक और अन्य स्वीकृतियों के अधीन है।

बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने ईएमटीएन कार्यक्र के तहत स्वीकृत तरीकों से धन जुटाने के लिए एक या अधिक लेनदेन के माध्यम से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक के विदेशी मुद्रा बॉन्ड या किसी अन्य ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने को मंजूरी दी है।

निजी बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि निदेशक मंडल ने ईएमटीएन कार्यक्रम और प्रतिभूतियों को जारी करने के संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई करने और निर्णय लेने के लिए बैंक की ऋण समिति को कुछ अधिकार सौंपने की भी मंजूरी दे दी है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय