Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

झारखंड के दुमका में दो किशोरों की ‘चेक डैम’ में डूबने से मौत

दुमका, सात सितंबर (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में धोबे नदी पर बने ‘चेक डैम’ में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना रविवार को हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटिन गांव निवासी उमेश कुमार (18) और टेटरियाडीह गांव निवासी अभिजीत कुमार (16) के तौर पर हुई है।

हंसडीहा थाना के प्रभारी अजीत कुमार यादव ने बताया, ‘‘स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।’’

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश