Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

पंजाब : संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की हत्या की

होशियारपुर, सात सितंबर (भाषा) पंजाब के होशियारपुर में संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने चाचा की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हाजीपुर निवासी सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि सरबजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।

अधिकारी के मुताबिक, यह वारदात रविवार शाम लगभग 7:30 बजे हुई, जब पीड़ित महेंद्र सिंह आटे की बोरी लेकर स्कूटर से घर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि महेंद्र जब हाजीपुर में अपने घर के पास पहुंचा, तो सरबजीत ने उसकी गर्दन, सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर दरांती से कथित तौर पर कई बार वार किए।

अधिकारी के अनुसार, चीख-पुकार सुनकर महेंद्र के परिजन ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बताया कि भीड़ देखकर आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि महेंद्र को हाजीपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़ित और आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजे थे तथा उनके बीच संपत्ति को लेकर विवाद था।

अधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर हाजीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

भाषा पारुल धीरज

धीरज