Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

यूएफा ने चैंपियंस लीग मुकाबलों में नेपाल बाढ़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने की घोषणा की

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) यूरोपीय फुटबॉल की शीर्ष संस्था यूएफा ने नेपाल में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि इस सप्ताह होने वाले सभी चैंपियंस लीग मुकाबलों से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

नेपाल में सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हो गई। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए हैं। बचाव दल 4,996 लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं जिनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार अब तक कुल 13,396 लोगों को बचाया जा चुका है।

यूईएफए ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस सप्ताह होने वाले सभी यूएफा चैंपियंस लीग मुकाबलों से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा और एकजुटता एवं समर्थन के प्रतीक के तौर पर एक बैनर प्रदर्शित किया जाएगा। बैनर पर संदेश होगा- ‘आप अकेले नहीं हैं नेपाल’।’’

यूएएफा अध्यक्ष एलेक्जेंडर सेफेरिन ने कहा कि यूरोपीय फुटबॉल परिवार इस सप्ताह होने वाले मुकाबलों से पहले नेपाल के लोगों के समर्थन में एकजुट होकर खड़ा होगा।

उन्होंने कहा, ’’हम कामना करते हैं कि इस त्रासदी और उसके बाद के हालात से उबरने के दौरान उन्हें मजबूती और धैर्य मिले।’’

इस सप्ताह चैंपियंस लीग के मुकाबलों में नौ सितंबर को कैंप नोउ में बार्सीलोना का सामना फेयेनोर्ड से होगा जबकि 10 सितंबर को एनफील्ड में लीवरपूल की भिड़ंत एटलेटिको मैड्रिड से होगी।

इस सप्ताह मैदान पर उतरने वाले अन्य प्रमुख क्लबों में पेरिस सेंट जर्मेन (स्लोवान ब्रातिस्लावा के खिलाफ), मैनचेस्टर यूनाइटेड (सबा एफके के खिलाफ) और आर्सेनल (नेपोली के खिलाफ) शामिल हैं।

मंगलवार से पूरे क्षेत्र में कुल 14 मैच खेले जाएंगे।

एपी सुधीर मोना

मोना