Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

मुथूट फिनकॉर्प की एनसीडी के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) मुथूट फिनकॉर्प ने सोमवार को कहा कि वह कारोबार बढ़ाने के लिए डिबेंचर जारी करके 700 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल आगे कर्ज देने, वित्तपोषण करने, मौजूदा ऋण के मूलधन और ब्याज का भुगतान, पूर्व भुगतान करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

इसमें कहा गया कि गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) का पांचवां चरण आठ सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर, 2026 को बंद होगा।

एनसीडी पर 24, 36, 60 और 72 महीने के अलग-अलग समय-सीमा विकल्पों के लिए 8.89 प्रतिशत से 9.25 प्रतिशत तक का सालाना प्रतिफल मिलेगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय