Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

जिंदल स्टेनलेस ने फेरिटिक स्टेनलेस स्टील के लिए जेएफई स्टील से किया समझौता

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) जिंदल स्टेनलेस ने सोमवार को कहा कि उसने चुनिंदा फेरिटिक स्टेनलेस स्टील ग्रेड की विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने के लिए जापान की कंपनी जेएफई स्टील कॉरपोरेशन के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस तकनीकी सहायता समझौते के तहत फेरिटिक स्टेनलेस स्टील के निर्धारित ग्रेड की उत्पाद गुणवत्ता और विनिर्माण प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

फेरिटिक स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल वाहन कलपुर्जों, रेल डिब्बों, रसोई उपकरणों, औद्योगिक मशीनरी और निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में होता है।

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, ‘‘फेरिटिक स्टेनलेस स्टील के विनिर्माण में जेएफई स्टील की दशकों की विशेषज्ञता से कंपनी को उत्पाद गुणवत्ता और परिचालन दक्षता मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’

समझौते के तहत जेएफई स्टील, समझौते में शामिल ग्रेड के लिए जिंदल स्टेनलेस के उत्पाद गुणवत्ता और विनिर्माण प्रक्रियाओं को मजबूत करने के प्रयासों में तकनीकी सहायता देगी।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय