Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

मणिपुर : नौ नगा विधायकों ने छह नागरिकों की हत्या के विरोध में विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं लिया

इंफाल, सात सितंबर (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में नगा समुदाय के छह नागरिकों की मई में हत्या के विरोध में इस समुदाय के नौ विधायक सोमवार को विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए।

नगा पीपुल्स फ्रंट के नेता अवांगबो न्यूमई ने कहा कि नगा विधायकों ने सोमवार की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया, क्योंकि कांगपोकपी के लेइलोन वैफेई में हुई हत्याओं में अब तक न्याय नहीं मिला है।

उन्होंने विधानसभा सत्र में शामिल होने को लेकर उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि उपममुख्यमंत्री के पति इन हत्याओं में शामिल थे।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमारे पास प्रत्यक्षदर्शियों के बयान हैं कि किपगेन के पति इन हत्याओं के मुख्य आरोपी हैं। उपमुख्यमंत्री के पति कुकी नेशनल फ्रंट-प्रेसिडेंशियल (केएनपी-पी) के नेता हैं।

न्यूमई ने कहा कि नगा नेता समुदायों के बीच शांति बनाए रखने और तनाव रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी मांग की कि किपगेन अपने पद से इस्तीफा दें।

आरोप है कि छह नगा नागरिकों का 13 मई, 2026 को अपहरण कर लिया गया था।

सुरक्षा बलों की संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 10 जून को उनके शव बरामद किए गए। अपहरण के करीब एक महीने बाद उनके अवशेष मिले।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश