Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

जम्मू में पिस्तौल और धारदार हथियार के साथ छह गिरफ्तार

जम्मू, सात सितंबर (भाषा) जम्मू के बाहरी इलाके अरनिया में सोमवार को छह कथित अपराधियों को गिरफ्तार करके उनके पास से एक पिस्तौल और कुछ धारदार हथियार बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति बिश्नाह के रहने वाले हैं और वे 'खौफ गैंग' के कथित सदस्य हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन पर तीन सितंबर को पिस्तौल और 'तोक्का' (धारदार हथियार) दिखाकर कूल कलां के स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार को धमकाने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच की और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से एक मैगजीन सहित एक पिस्तौल, तीन कारतूस और पांच 'तोक्का' बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता अमित

अमित