नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) सोमवार अपराह्न दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
दि30 : दिल्ली इमारत तीसरी लीड ढही
सत्य निकेतन इमारत हादसा : मृतक संख्या बढ़कर सात हुई
नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दि11 : दिल्ली निगम नोटिस इमारत
दिल्ली नगर निगम ने सत्य निकेतन में ‘जर्जर’ भवन को गिराने का दिया आदेश
नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला एक इमारत के ढहने से छह लोगों की मौत होने के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक अन्य इमारत को ‘‘जर्जर और खतरनाक स्थिति’’ में पाए जाने पर उसके मालिक को तीन दिन के भीतर संरचना को गिराने का आदेश दिया है।
वि12 : नेपाल बाढ़ मृतक संख्या
नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हुई, करीब 5,000 लोग अब भी लापता
काठमांडू, नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे54 : बंगाल शुभेंदु
दशकों के कुप्रबंधन ने बंगाल को व्यावहारिक रूप से दिवालिया कर दिया, उबरने में एक वर्ष लगेगा: शुभेंदु
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के ‘‘वित्तीय कुप्रबंधन’’ ने पश्चिम बंगाल को ‘‘व्यावहारिक रूप से दिवालिया’’ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य को इस वित्तीय संकट से बाहर निकलने में कम से कम एक वर्ष का समय लगेगा।
प्रादे21 : चंडीगढ़ अदालत लीड मुख्य न्यायाधीश शपथ
न्यायमूर्ति मिश्रा ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
चंडीगढ़, न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को यहां पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
दि31 : न्यायालय तृणमूल साइनबोर्ड
तृणमूल होर्डिंग मामला: शीर्ष अदालत ने पार्टी को उच्च न्यायालय के समक्ष दलीलें रखने को कहा
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस से कहा कि वह कोलकाता में कैमेक स्ट्रीट स्थित अपने कार्यालय से पार्टी का साइनबोर्ड/होर्डिंग हटाए जाने से जुड़े मामले में अपनी सभी दलीलें उच्च न्यायालय के समक्ष रखे।
प्रादे43 : तमिलनाडु द्रमुक विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ईडी के दस्तावेजों के हवाले से द्रमुक पर निशाना साधा
चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए उसके शासनकाल में गंभीर और संगठित भ्रष्टाचार तथा ‘पार्टी के लिए धन’ जुटाने का आरोप लगाया।
वि2 : अमेरिका विमान
मियामी हवाई अड्डे पर विमान हादसा, वाहनों से टकराने के बाद लगी आग, पांच लोगों की मौत
मियामी (अमेरिका), अमेजन का एक मालवाहक विमान रविवार को मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से बाहर निकल गया। इसके बाद विमान ने कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और फिर उसमें आग लग गई, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
अर्थ6 : वाहन बिक्री फाडा
वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर
नयी दिल्ली, देश में वाहन खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51 प्रतिशत बढ़कर 24,23,201 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
अर्थ12 : एयर इंडिया सीईओ
एयर इंडिया के नवनियुक्त सीईओ गेबरियाम ने कर्मचारियों से सहयोग मांगा, व्यवधान कम करने पर दिया जोर
नयी दिल्ली, एयर इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेबरियाम ने विमानन कंपनी के कर्मचारियों से सोमवार को सहयोग मांगा और परिचालन में व्यवधान कम से कम करने पर जोर दिया।
वि7 : बांग्लादेश भारत राजदूत
‘नजरुल बोर्शो’ के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा
ढाका, भारत और बांग्लादेश ने शास्त्रीय संगीत, लोक कला और विरासत संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।
खेल2 : खेल मैराथन धावक मौत
सातारा हाफ मैराथन के दौरान पुणे के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
पुणे, महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई ।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा