Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

आंध्र प्रदेश सरकार कल्याणकारी पेंशन के लिए स्वीकार करेगी आवेदन

अमरावती, सात सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार उन लोगों को एक और अवसर प्रदान कर रही है जो कल्याणकारी पेंशन के पात्र हैं लेकिन विभिन्न कारणों से उन्हें यह पेंशन नहीं मिल पा रही है।

इस संबंध में रविवार देर रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, पेंशन के लिए नये आवेदन सात सितंबर से 16 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया, 'राज्य सरकार उन लोगों को एक और अवसर प्रदान कर रही है जो पेंशन के पात्र हैं लेकिन विभिन्न कारणों से उन्हें यह नहीं मिल पा रही है। सरकार ने पारदर्शिता और आवेदनों के त्वरित निपटान, दोनों को प्राथमिकता दी है तथा प्रक्रिया के हर चरण के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की है।'

इसके अनुसार, पात्र आवेदक स्वर्ण ग्रामम या स्वर्ण वार्ड केंद्रों पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। सभी स्तरों पर जांच पूरी होने के बाद, पात्र लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से पेंशन स्वीकृत की जाएगी।

'एनटीआर भरोसा पेंशन योजना' वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, विधवाओं को वित्तीय सुरक्षा, दिव्यांग व्यक्तियों को सहायता और गरीब परिवारों को आजीविका का सहारा प्रदान करती है।

वर्तमान में, राज्य में लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों को हर महीने लगभग 2,694 करोड़ रुपये की पेंशन मिल रही है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव