Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

सत्य निकेतन हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर एमसीडी उपायुक्त समेत पांच अधिकारी निलंबित

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढहने से सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम के एक उपायुक्त समेत पांच अधिकारियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया कि गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के उपायुक्त, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को दूसरे दिन घटनास्थल पहुंची और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

यह इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवास था।

इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा