Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

झारखंड के लातेहार में हाथी मृत पाया गया

लातेहार (झारखंड), सात सितंबर (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को एक हाथी मृत पाया गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमार गांव में मक्के के एक खेत में मृत हाथी मिला।

बालूमाथ के वन क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार मेहता ने कहा, ‘‘गांव में आज सुबह मृत हाथी मिला। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सकों की एक टीम मौके पर भेजी गई है।’’

उन्होंने बताया कि यह छह से सात साल का हाथी था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी