Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

उप्र : राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा मंगलवार से

रायबरेली (उप्र), सात सितंबर (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को आएंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सोमवार को बताया कि राहुल अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि राहुल अपने इस दौरे पर 'दिशा' (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा