Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

अनिल कपूर ने फिल्म 'नायक' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) अभिनेता अनिल कपूर ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी फिल्म 'नायक' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म के रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने यह वीडियो साझा किया।

इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था। इसमें रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म सात सितंबर, 2001 को रिलीज हुई थी और इसमें अभिनेता अनिल कपूर ने शिवाजी राव की भूमिका निभाई थी।

कपूर ने सोमवार को अपने 'इंस्टाग्राम' हैंडल पर यह पोस्ट साझा की और बताया कि उन्हें यह फिल्म करने के लिए किस बात ने प्रेरित किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नायक के 25 साल। शिवाजी राव के किरदार ने मुझे सिर्फ इसलिए आकर्षित नहीं किया था कि यह एक आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर था। बल्कि इसलिए कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उसने अपनी शक्ति का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए किया।'

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और इसे फ्लॉप घोषित किया गया था, लेकिन बाद में यह एक ‘कल्ट क्लासिक’ फिल्म के रूप में उभरी।

भाषा तान्या वैभव

वैभव