Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

सत्य निकेतन इमारत हादसा : मृतक संख्या बढ़कर सात हुई

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवास था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खोज अभियान जारी रहने के बीच इमारत के मलबे में से एक और व्यक्ति को निकाला गया जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है।

दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सहित कई एजेंसियां रात भर बचाव अभियान चलाती रहीं।

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को दूसरे दिन घटनास्थल पहुंची और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरि राम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

पुलिस ने दक्षिण परिसर में हरि राम और अन्य पर गैर इरादतन हत्या, संरचना के रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा