Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

बांदा में नाले में डूबने से युवक की मौत

उप्र-नाला युवक-मौत

बांदा (उप्र), सात सितंबर (भाषा) बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के चौंसड़ गांव में नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बिसंडा थाने की पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम तेंदुरा गांव के मजरे बनई पुरवा का रहने वाला युवक लवलेश यादव (27) चौंसड़ गांव में नाला पार करते समय गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से सोमवार को उसका शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को सूचित कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर

मनीषा

मनीषा