Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

मथुरा में जमानत पर बाहर आया व्यक्ति दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

मथुरा (उप्र), सात सितंबर (भाषा) मथुरा जिले में जमानत पर जेल से बाहर आये एक व्यक्ति को जैत इलाके में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान मोरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय जय किशन के तौर पर हुई है, जिसे स्थानीय पुलिस ने पांच सितंबर को बाटी मघेरा क्रॉसिंग के पास से पकड़ा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत तीन सितंबर को नाबालिग लड़की खेत में काम कर रही थी, तभी जय किशन उसे पास की एक सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर किशन ने लड़की को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और वहां से भाग गया।

सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर किशन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) (बलात्कार) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह तीन साल की सजा काटने के बाद लगभग एक साल पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जय किशन गांव के ही एक व्यक्ति के साथ झगड़े में शामिल था और इस दौरान उसने कथित तौर पर पीड़ित की आंखें अपनी उंगलियों से निकाल दी थीं।

पुलिस ने बताया कि पांच सितंबर को गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा