Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

गत चैम्पियन सबालेंका और अल्काराज अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

न्यूयॉर्क, सात सितंबर (एपी) गत चैम्पियन एरिना सबालेंका और कार्लोस अल्काराज अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं ।

शीर्ष रैंक वाली सबालेंका ने रविवार को टेलर टाउनसेंड को 6 . 4, 6 . 3 से हराया । वहीं अल्काराज ने टॉमी पॉल को 6 . 4, 6 . 3, 6 . 4 से मात दी ।

अब सबालेंका का सामना विम्बलडन विजेता लिंडा नोस्कोवा से होगा जिन्होंने मार्ता कोस्तियुक को 7 . 5, 5 . 7, 6 . 4 से हराया ।

वहीं दाहिनी कलाई में चोट के कारण चार महीने में पहला टूर्नामेंट खेल रहे अल्काराज का सामना अब अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा जिन्होंने स्टेफानोस सिटसिपास को शिकस्त दी ।

एपी मोना

मोना