Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

दिग्गज सिनेमैटोग्राफर टी. एन. कृष्णनकुट्टी का 96 वर्ष की उम्र में निधन

अलप्पुझा (केरलम), सात सितंबर (भाषा) मलयालम सिनेमा में अपने लंबे करियर के दौरान 70 से अधिक फिल्मों के लिए काम करने वाले दिग्गज सिनेमैटोग्राफर टी. एन. कृष्णनकुट्टी का सोमवार को यहां निधन हो गया। फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 96 वर्ष के थे।

कृष्णनकुट्टी ने 1960 में अपने कॅरियर की शुरुआत ‘उम्मा’ फिल्म में कैमरा ऑपरेटर के रूप में की थी। इस फिल्म का निर्माण उदया ने किया था और इसका निर्देशन कुंचाको ने किया था।

इसके बाद उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के रूप में काम किया। इनमें ‘लेडीज हॉस्टल’ भी शामिल है, जो दिग्गज फिल्मकार हरिहरन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी।

कृष्णनकुट्टी ने थिक्कुरिस्सी सुकुमारन नायर, एम. एम. नेसन, पी. जे. एंटनी, शशिकुमार, ए. बी. राज, वेणु, के. पी. पिल्लई और के. नारायणन समेत कई जाने-माने निर्देशकों के साथ काम किया।

कृष्णनकुट्टी ने बतौर सिनेमैटोग्राफर आखिरी बार 1985 में आई फिल्म ‘मडक्कायात्रा’ के लिए काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन जॉर्ज वेट्टम ने किया था।

कृष्णनकुट्टी के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

भाषा गोला वैभव

वैभव