Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

ट्रांसफार्मर से टकराई कार : तीन युवकों की मृत्यु

लखीमपुर खीरी (उप्र), सात सितंबर (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर-सीतापुर राजमार्ग पर ओयल कस्बे में एक तेज रफ्तार कार के बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकराने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ओएल पुलिस चौकी के प्रभारी डिंपल कुमार ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि रविवार देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओयल कस्बे में लखीमपुर-सीतापुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकरायी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में आयुष कुमार, आकाश वर्मा और शिवा सिंह नामक युवकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य नौजवान जख्मी हो गए।

कुमार ने बताया कि मरने वाले युवक 21 से 25 साल की उम्र के थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद लखनऊ ले जाया गया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम वैभव

वैभव