Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

ईडी ने तृणमूल सांसद से जुड़े उर्दू दैनिक अखबार के खिलाफ जांच के सिलसिले में छापे मारे

कोलकाता, सात सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नदीमुल हक द्वारा प्रचारित एक उर्दू दैनिक अखबार के खिलाफ जांच के सिलसिले में सोमवार को कोलकाता, दिल्ली और रांची में कई ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हक उस कंपनी के निदेशक हैं, जो ‘अखबार-ए-मशरिक’ नामक उर्दू दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन करती है।

यह जांच अखबार के जरिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री का प्रकाशन और प्रसार किए जाने के आरोपों से जुड़ी है। इसके अलावा, बेहिसाब नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से मिलने वाले वित्त पोषण के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता, दिल्ली और रांची में करीब सात स्थानों पर छापेमारी की गई। यह मामला बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुआ है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी