Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

गुवाहाटी में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, फ्रिज में मिला कटा सिर; पति पर हत्या का संदेह

गुवाहाटी, सात सितंबर (भाषा) गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में एक घर से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया और उसका कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैलियों में लिपटा फ्रिज के अंदर मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है जो एक बुटीक में काम करती थी और उसका पति कैब चालक है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना रविवार रात पुलिस को दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को फर्श पर सिर कटा शव पड़ा मिला और सिर फ्रिज के अंदर से बरामद किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई। सिर फ्रिज के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में मिला।’’

पुलिस के अनुसार, महिला का पति इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है और उसने पुलिस के समक्ष कथित तौर पर आत्मसमर्पण कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी