Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली में सोमवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही। अधिकांश मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। वहीं, पालम में यह 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है।

इसके अलावा, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं, रिज में यह 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

आयानगर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 83 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के दौरान दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव