Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

नोएडा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

नोएडा (उत्तर प्रदेश), सात सितंबर (भाषा) नोएडा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रविवार देर रात करीब एक बजे बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के पास हुई। सूरज चौहान (30) और विशाल (25) एक ही मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सूरज चौहान की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि विशाल को गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।

गुप्ता ने बताया कि सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं खारी

खारी