Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म के मामले में ठेकेदार को हिरासत में लिया

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली के खेड़ा खुर्द में कूलर की घास बनाने वाली एक फैक्टरी में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में 66 वर्षीय ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिकायत के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी युवती लगभग एक महीने से फैक्टरी में काम कर रही थी और वहीं रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना एक सितंबर की रात करीब 11 बजे की है।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि एक सहकर्मी ने कथित घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा खारी गोला

गोला