Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

बागपत में डिवाइडर से टकराकर पलटा वाहन : चार लोगों की मौत, 32 घायल

बागपत (उप्र), सात सितंबर (भाषा) बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी तथा 32 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राजस्थान से बदायूं जा रहा एक पिकअप वाहन रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है और उनकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में वाहन में सवार 32 अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी