Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

दिल्ली हवाई अड्डे पर चांदी के 484 सिक्के और सोने का एक सिक्का जब्त

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दोहा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे दो यात्रियों के कब्जे से चांदी के 484 सिक्के और सोने का एक सिक्का सहित कुल 20.883 किलोग्राम सोने-चांदी के सिक्के जब्त किए गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किये गए सिक्कों में से चांदी के 134 सिक्के पुरातात्विक महत्व के प्रतीत होते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को दो सितंबर को हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद रोका गया। उनके सामान की जांच के दौरान बिना जानकारी दिये इन वस्तुओं को ले जाने का मामला सामने आया।

बयान के अनुसार, जब्त किए गए सामान का शुल्क मूल्य 47.16 लाख रुपये है।

इनमें से 134 चांदी के सिक्कों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्रथम दृष्टया पुरातात्विक महत्व का बताया है।

सीमा शुल्क विभाग ने इन सामान को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत