Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

लखनऊ में डिवाइडर से टकराने से कार सवार एक युवक की मौत और दो अन्य घायल

लखनऊ, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नखास फ्लाईओवर के पास एक कार के डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात कार हैदरगंज से चौक की ओर जा रही थी। नखास फ्लाईओवर के पास गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में तीन लोग मो. अरशद (22), कैफ (22) और अब्दुल अली (23) सवार थे।

हादसे में तीनों लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मो. अरशद (22) को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया तथा बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गया।

भाषा अरुणव आनन्द सुरभि

सुरभि