Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में इमारत ढहने से हुई मौतों पर शोक जताया

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को दिल्ली में एक इमारत के ढहने से लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के लिए पीजी (पेइंग गेस्ट) के रूप में इस्तेमाल की जा रही पांच मंजिला इमारत रविवार दोपहर ढह गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे करीब 15-20 लोगों को बचाने के लिए रात तक कई एजेंसियों का संयुक्त अभियान जारी था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने हिंदी में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में एक इमारत गिरने की दुर्घटना से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत