कोलकाता, छह सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक व्यक्ति अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान विधाननगर रोड स्थित बसंती कॉलोनी निवासी मधाई हलदर (31) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। बाद में उसे आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों और इससे जुड़ी अन्य परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत