Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

ओडिशा में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना चलने वाले वाहनों की पहचान के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू

भुवनेश्वर, छह सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और बीमा के बिना चल रहे वाहनों की पहचान करने के लिए एक ‘ई-डिटेक्शन सिस्टम’ शुरू किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि यह व्यवस्था एक सितंबर से प्रभाव में आ गयी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और बीमा के बगैर चल रहे वाहनों का पता चलने पर मौजूदा नियमों और इलेक्ट्रॉनिक प्रवर्तन प्रक्रिया के तहत उनका ई-चालान काटा जाएगा।

ठाकुर ने वाहन मालिकों को सलाह दी कि वे अपने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और बीमा की वैधता की जांच करें और उनका नवीकरण करवाएं।

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत