Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

लखनऊ में लकड़ी उठाते समय क्रेन पलटने से मजदूर की मौत

लखनऊ, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार को लकड़ी के लट्ठे उठाने के दौरान एक क्रेन का संतुलन बिगड़ जाने से वह पलटकर एक मजदूर पर गिर गया। इस घटना में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया कि मोहनलालगंज के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की अनुमति के बाद धनवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई की जा रही थी। मृतक की पहचान मोहनलालगंज निवासी सोनू (22) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और घटना के समय मौके पर काम कर रहा था।

कटाई के दौरान लकड़ी उठाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। लकड़ी उठाते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। सोनू क्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल सोनू को इलाज के लिए मोहनलालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

भाषा आनन्द सुरभि

सुरभि