Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

एसआईआर के बाद मणिपुर की मतदाता सूची में 19.6 लाख मतदाता, 1.89 लाख नाम हटे

इंफाल, छह सितंबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मणिपुर की अंतिम मतदाता सूची जारी की। इस सूची में 19.60 लाख मतदाता हैं। पुनरीक्षण के दौरान 1.89 लाख नाम हटाए गए, जबकि 56,871 नए मतदाताओं को जोड़ा गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘एसआईआर की प्रक्रिया के बाद राज्य की 60 विधानसभा सीटों में अब 19.60 लाख से अधिक मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में 9,53,350 पुरुष और 10.06 लाख महिलाएं हैं।’’

सिन्हा ने बताया कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया इस साल 18 मई को मतदाता सूची में दर्ज 20.93 लाख मतदाताओं के साथ शुरू हुई थी।

अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पहले की संख्या की तुलना में 6.33 प्रतिशत कम है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश