Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली इमारत हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

(फाइल फोटो सहित)

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजधानी में इमारत गिरने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत ढहने से तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और इस हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।’’

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घटना के समय इमारत के अंदर 30 से 50 लोग होंगे। हालांकि अधिकारियों ने मलबे में फंसे लोगों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया है।

पुलिस के अनुसार, मलबे से अब तक आठ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से दो को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि तीसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश