Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

केंद्रीय मंत्री मांझी को सांस लेने में परेशानी, बुखार के बाद एम्स में भर्ती

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम सांस लेने में परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री मांझी को शाम करीब पांच बजे आपातकालीन विभाग में ले जाया गया और रात करीब नौ बजे उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरी चिकित्सकीय जांच कर रही है।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मांझी को डेंगू होने की आशंका है। हालांकि, एम्स की ओर से अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

भाषा आशीष नरेश

आशीष